Bihar board 10th results 2020: बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया- कब तक आएगा BSEB मैट्रिक रिजल्ट
पटना: Bihar Board 10th result 2020: अगर 3 मई के बाद लॉकडाउन नहीं बढ़ाया गया तो बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( BSEB Bihar Board Matric Result 2020 ) मई के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड - बीएसईबी) अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद जल्द ही बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी कर देगा। चूंकि 75 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य हो चुका है इसलिए हमें आगे की प्रक्रिया पूरी करने में सिर्फ तीन से चार दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया गया तो बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 10 मई या उसके आसपास जारी कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने 3 मई तक मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को स्थगित कर दिया है। पहले मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 14 अप्रैल तक स्थगित किया गया था। चूंकि लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, इस कारण 3 मई के बाद मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और केंद्र निदेशक को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।
बिहार बोर्ड के अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से पहले उत्तर पुस्तिकाओं के मार्क्स चेकिंग के साथ-साथ सॉफ्टवेयर में डाले जा रहे थे।'

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।