Breaking News

मोतिहारी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास में धराया



मोतिहारी: रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ मंगलवार की देर रात में एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना उस समय की है जब बच्ची अपने घर में सोई थी। घर का फाटक खोल कर आरोपित ब्रह्मदेव साहनी नामक युवक घर में घुस गया। सोई बच्ची के मुंह को दबाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के घिघियाने के आवाज पर उसके पिता ने शोर किया। इसके बाद आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बिजली के खम्भे में बांध कर पिटाई करने लगे। पिटाई के बाद पुलिस को सूचना देकर आरोपी युवक को बुलाकर सौंप दिया। पकड़ा गया युवक हरदिया का रहने वाला है। मामले में पीड़ित बच्ची ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि तीन माह पूर्व वह लकड़ी चुनने सरेह में गयी थी। जहां उक्त युवक ने जबरदस्ती मक्का के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसने धमकी दिया था कि किसी को बताई तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। इसलिए वह चुप रह गई थी। रघुनाथपुर ओपी प्रभारी कंचन भास्कर ने बताया कि पीड़ित बच्ची के दिये आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।