Breaking News

भागलपुर में पीजी डॉक्टर समेत चार कोरोना वायरस से संक्रमित, तीन जेएलएनएमसीएच में भर्ती



बिहार: भागलपुर में चार कोरोना पॉजीटिव मरीज के होने की पुष्टि बुधवार को हुई। इनमें से एक मायागंज अस्पताल में पीजी की पढ़ाई कर रहा छात्र है, जबकि तीन जिले के तीन प्रखंडों के हैं। इसके अलावा बांका जिले का एक और व्यक्ति कोरोना पीड़ित पाया गया।

इनमें से तीन को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो को भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन की टीम लग चुकी है। कोरोना पॉजीटिव जो मरीज पाये गये हैं, उनमें से बिहपुर की रहने वाली एक 19 वर्षीय महिला का सैंपल नवगछिया अस्पताल में सोमवार को लिया गया था। जबकि पीजी द्वितीय वर्ष का 33 वर्षीय छात्र, सिकंदरपुर निवासी 40 वर्षीय शख्स, महियामा सन्हौला निवासी 46 वर्षीय व बांका जिले के अमरपुर क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय का सैंपल सोमवार को ही मायागंज अस्पताल में लिया गया था।
सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि पांचों की रिपोर्ट बुधवार को आई, जिसमें कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की गई। इनमें से सिकंदरपुर, बांका और सन्हौला के कोरोना पॉजीटिव मरीज सैंपल लिए जाने के वक्त से ही भर्ती हैं। एमसीएच कोरोना आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव पाये गये पीजी छात्र को भर्ती होने को बोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोड्डा जिले का एक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, जिसे एमसीएच कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।