घरेलू विवाद में दो पक्षो में हुई मारपीट,आधा दर्जन घायल
गजेंद्र कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर.।डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार छप्पन कोट गांव में घरेलू विवाद में दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे एक ही पक्ष के तीन महिला समेत सात घायल हो गए।सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।घायलों में गम्भीरा महतो,चन्दन महतो,दिव्यांग मदन महतो व रविन्द्र महतो समेत सात शामिल है।इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद में गम्भीरा महतो व हरिंदर महतो के परिजन आपस मे भीड़ गए थे।वही समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।