मोतिहारी- 200 परिवारो का राशन ब्रावो फाउंडेशन के द्वारा आर एस कार्यालय में दिया।
मोतिहारी से दीपू कुमार गिरि की रिपोर्ट
पूर्वी चम्पारण: आर एस एस की मोतिहारी कार्यालय में अपने दूसरे चरण मे 1000 परिवार को राशन मुहैया कराने का संकल्प लिया । वही ब्रावो फार्मा के मालिक राकेश पाण्डेय ने बताया की जिसमें 200 परिवार को राशन मुहैया कराने की जिम्मेवारी ब्रावो फाउंडेशन ने उठाया था! वही गुरुवार को ब्रावो फाउंडेशन के सदस्यों जितेंद्र गिरी अन्य सदस्यों के द्वारा चावल 10 कुन्टल ,दाल 1 कुन्टल ,आलू 10 कुन्टल, प्याज 3 कुन्टल ,तेल 250 ग्रा० का 200 बोतल ,नमक 500 ग्रा०का 200 पीस ,साबुन 200 पीस आरएसएस कार्यालय में दिया गया।। आपको बाता दे की राकेश पांडेय ने कहा देखो इस समय विकट परिस्थितियों से गुजर रही है इससे सक्षम व्यक्ति को आगे आकर असहायों की मद्त करनी चाहिए।
मौके पर ब्रावो फाउंडेशन के सदस्यों में राहुल आर पांडेय ,जितेंद्र गिरी, वीरेंद्र प्रसाद ,उपेंद्र पटेल ,नीरज कुमार ,राजेश रंजन, प्रियांशु कुमार आदि मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।