Breaking News

*समुचित व्यवस्था अपनाकर बैंक सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएं- डीएम*




सारण: छपरा 15 अप्रैल जिला अधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के द्वारा समाहरणालय सभागार में बैंकर्स के साथ बैठक कर निर्देश दिया गया कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों को कम से कम 1 मीटर की दूरी पर बैठाने की व्यवस्था कराई जाए। ताकि सोशल डिस्टेंस मेंटेन हो सके। वैसे बैंक जहां अंदर में जगह की कमी है वहां बैंक के बाहर में ही पंडाल लगाया जाए। तथा उसमें कुर्सी एवं पेयजल की व्यवस्था कराई जाए। बैंक यह सुनिश्चित करें कि लोग लाइन में नहीं लगे इसके लिए टोकन व्यवस्था अपनाई जाए। ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग से एक बैंक कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर दी जाए। जो लोगों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराते रहें। बैंक अपने से संबंध सीएसपी संचालकों को निर्देशित करें कि सीएसपी केंद्र का संचालन सुबह 6:00 बजे से संध्या के 6:00 बजे तक हो। सीएसपी संचालक आने वाले लोगों को यह बताएं कि वह अपना पैसा बिना भीड़ लगाए सुविधानुसार निकाले। सीएसपी संचालक अपने स्तर से वोलेंटियर्स रखें। जो सीएसपी केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन कराए। जिला अधिकारी ने कहा कि लोगों की परेशानी बढ़ी है उसे सामूहिक प्रयास से दूर करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोग पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी पैसा निकाल सकते हैं। बैठक में उपस्थित प्रधान डाकघर छपरा के सीनियर सुपरिटेंडेंट ने बताया कि किसी भी बैंक का पैसा भी निकाला जा सकता है। बशर्ते ग्राहक का आधार नंबर बैंक लिंक्ड हो। डाकघर भी बैंक की तरह कार्य कर रहे हैं । सीनियर सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि सारण जिला के प्रत्येक पंचायत में ग्रामीण डाक सेवक मौजूद हैं। जिनके माध्यम से सरकार के किसी भी योजना की राशि का भुगतान प्राप्त किया जा सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति अपने ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की राशि का भुगतान घरों से प्राप्त किया जा सकता है चाहे खाता किसी भी बैंक में हो। केवल आधार नंबर बैंक लिंक्ड होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बैंक में अधिक भी लग रही है तो वहां पोस्ट ऑफिस सहयोग करेगा। वहां पोस्ट ऑफिस का एक कर्मी जाकर काउंटर लगाएगा और लोगों का भुगतान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधान डाकघर छपरा में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जो 06152-242131 है। इस नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है। बैठक में जिलाधिकारी के साथ उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।