Home
/
पटना
/
Bihar
/
Breaking News
/
coronavirus
/
StayHome
/
बिहार के एक जिले से दूसरे में इंट्री होगी सख्त, 24 घंटे चेकिंग का आदेश
बिहार के एक जिले से दूसरे में इंट्री होगी सख्त, 24 घंटे चेकिंग का आदेश
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार गैर जरूरी आवाजाही को सख्ती से रोकने में जुट गई है। अंतर जिला मूवमेंट को रोकने के लिए सीमाओं पर सघन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बुधवार को इस बाबत सभी डीएम-एसपी को पत्र जारी किया।
पिछले कुछ दिनों में राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई जिले जो इस महामारी की चपेट में नहीं थे वहां भी कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। गृह विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि एक से दूसरे जिले में पहुंचे कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसका मतलब है कि अंतर जिला सीमाओं पर प्रभावी ढंग से आवाजाही पर रोक नहीं है।
सख्ती से हो अमल अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में एक से दूसरे जिलों में प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने को कहा है। डीएम-एसपी को आदेश दिया गया है कि जिलों की सीमाओं पर 24 घंटे जांच होनी चाहिए। लॉक डाउन के दौरान जिन्हें आनेजाने का पास दिया गया है और जो छूट के दायरे में शामिल हैं उन्हें छोड़कर किसी व्यक्ति या वाहन के आवागमन की इजाज न दी जाए। इसपर सख्ती से अमल करें।
बिहार के एक जिले से दूसरे में इंट्री होगी सख्त, 24 घंटे चेकिंग का आदेश
Reviewed by बिहार खबर
on
अप्रैल 29, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
अप्रैल 29, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।