Breaking News

लगातार ज़रूरत मंद को सहयोग करते डेरनी थाना अध्यक्ष अभी तक पांच हजार लोगों की मदद।



दरियापुर

डेरनी थाना अध्यक्ष एवं अखण्ड ज्योति आई स्प्ताल मस्तिचक के द्वारा संयुक्त रूप से ज़रूरत मंद ग्रामीण इलाकों में गाँवो को चिन्हित कर खाद्य पदार्थ बाटा गया, वितरित किए गए गाँवो में ठीका हरिजन बस्ती, सुतिहार, खानपुर, शहर छपरा, जितवारपुर, महेसिया, डेरनी बिंद टोली आदि गाँवो में लगभग 600 पैकेट में रखा चावल, दाल, आलू,तेल मसाला आदि समान दिया गया इनके नेक काम को ग्रामीणों ने काफी सराहा ।
वहीं थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को इस माहमारी से बचने के लिए कुछ मूल जानकारी दी , और हिदायत करते हुए कहा कि बेवज़ह घर से बाहर नहीं निकले और भीड़ से बचे समाजिक दूरी रखें किसी भी कार्यक्रम को सीमित रूप से करें उनके साथ उपस्थित समाजिक सेवक सोनू कुमार, लालबाबू त्रिभूवन मंजय आदि ग्रामीण।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।