खुशखबरी : लॉकडाउन में आईटी, ई-कॉमर्स कंपनियों में लाखों नौकरियां, इंश्योरेंस और बैंकिंग सेक्टर में नियुक्ति के लिए निकाले गएं विज्ञापन
कोरोना महामारी ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी नौकरी जाने का डर भी सता रहा है। इस बीच एक राहत की खबर है। लॉकडाउन की इस अवधि में ई-कॉर्मस, आईटी, इंश्योरेंस और बैंकिंग सेक्टर की नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर आईटी सेक्टर में हैं।
मल्टीनेशनल कंपनियों सहित अन्य बड़ी कंपनियों ने लॉकडाउन के बाद नई नियुक्तियों को सुनिश्चित करने के लिए नौकरियों के आवेदन विकल्प को खुला रखा है। मानव संसाधन मंत्रालय के पोर्टल पर इस तरह की जानकारियां साझा की जा रही हैं। एक जानकारी के मुताबिक ई-कॉर्मस, आईटी, इंश्योरेंस और र्बैंंकग के क्षेत्र में करीब ढाई लाख नई नौकरियां लॉकडाउन के दौरान निकली हैं। कोरोना के कारण नियुक्ति प्रक्रिया धीमी है। अब नई नौकरियों के कारण नियुक्ति प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। जिन कंपनियों में आवेदन किया जा सकता है, वे हैं-टेक महिन्द्रा, आईबीएम, ग्रोफर्स, बिग बास्केट, कैंप जैमिनी, डेलायट, वालमार्ट लैब्स, गूगल और अमेजन। एलएन मिश्रा कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की लेक्चरर ऋचा मिश्रा कहती हैं कि भारत में जॉब के अवसर बढ़ेंगे। गांवों में भी यदि मार्र्केंंटग करनी है तो किसानों को भी कम्प्यूटर सीखना पड़ेगा।
वर्क टू होम का कल्चर बढ़ेगा। हमने नए काम करने के तरीके सीख लिए हैं। पहले काम ऑफिस से होता था मगर तब एक टेंशन होती थी। ऑफिस जाने के समय को लेकर। अब भी काम उतना ही हो रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब काम करते वक्त तनाव नहीं है। छुट्टी भी है और काम भी। आने वाला समय आईटी का ही है। लोग विदेश कम भागेंगे। नौकरियों के अवसर देश में बढ़ जाएंगे। वर्क एट होम की दर 20 से बढ़कर 60 फीसदी हो गई है।
-ऋचा मिश्रा, लेक्चरर, एलएन मिश्रा कॉलेज
-ऋचा मिश्रा, लेक्चरर, एलएन मिश्रा कॉलेज
जॉब के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। कार्यशैली बदलेगी। आईटी, र्बैंंकग और बीमा सेक्टर में नौकरियां अब निकट भविष्य में और ज्यादा बढ़ेंगी। युवाओं के लिए आने वाला समय अच्छा है। जिस तरह से आईटी कंपनियां अपना विस्तार कर रही हैं, उससे यह संभावना और बढ़ गई है।
- डॉ. जूली सिन्हा बनर्जी, शिक्षाविद व एंटरप्रेन्योर
- डॉ. जूली सिन्हा बनर्जी, शिक्षाविद व एंटरप्रेन्योर

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।