Breaking News

बिहार: जिले के स्कूलों में कल से इन मोबाइल एप से पढ़ाई होगी

सरकारी स्कूलों में मेरा मोबाइल, मेरा विद्यालय, दीक्षा पोर्टल, जूम और व्हाट्सअप लाइव से पढ़ाई शुरू की जायेगी। पटना जिले ने इसकी तैयारी कर ली है। जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षा में सोमवार से पढ़ाई शुरू होगी। कक्षा वाइज शेड्यूल तैयार कर लिया गया हैं।

पटना के डीएम का निर्देश- ट्यूशन फीस के अलावा अन्य चार्ज नहीं लें स्कूल
पटना जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी स्कूलों को लिंक भी भेज दिया है। इस लिंक को खोलकर शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई करवाएंगे। ज्ञात हो कि मेरा मोबाइल, मेरा विद्यालय में कक्षा पांचवी से 12वीं तक के छात्र शामिल होंगे। वहीं दीक्षा पोर्टल से एक से 12वीं तक छात्र और छात्राओं की कक्षाएं चलेंगी।

इसके अलावा जूम से लाइव शिक्षा देने की व्यवस्था की गयी है। शिक्षक चाहें तो व्हाट्सअप पर लाइव कक्षा चला सकते हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सभी शिक्षक, अभिभावक और छात्र मोबाइल पर प्ले स्टोर से मोबाइल एप को डाउनलोड करेंगे। अगर किसी तरह की परेशानी होती हैं तो बीआरपी देंवेद्र कुमार से संपर्क करेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई का नोडल बीआरपी देंवेंद्र कुमार को बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।