ग्रामीण चिकित्सक ने सैकड़ो लोगो के बीच किया राहत सामग्री का वितरण।
सारण से पन्नालाल कुमार के साथ सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
मढ़ौरा सारण- सारण जिले के मढ़ौरा नगरपंचायत के वार्ड नं-११ के ग्रामीण चिकित्सक चितरंजन कुमार सिंह ने अपने वार्ड में सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। एक तरफ कोरोना से निपटने हेतु सरकार व सरकारी तंत्र कमर कस चुकी है। एहतियात एवं लांक डाउन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए हर तरह का सहयोग आम जनमानस कर रही है। देश के सभी लोगों ने कोरोना को हराने में अपनी अपनी संम्पूर्ण शक्ति लगाय है। ऐसे में भारत के आम जनमानस व संपन्न वर्ग के लोग कोरोना वायरस की लड़ाई को मजबूत बनाय रखने हेतु दान दे रहे है। ऐसे में ग्रामीण चिकित्सक चितरंजन कुमार ने अपने वार्ड के सैकड़ों गरीबों एवं मजदूरों के बीच पांच पांच किलो आटा का वितरण किया। इस संबंध में ग्रामीण चिकित्सक ने बताया कि हमारे वार्ड नं-११ में दर्जनो मजदूर परदेशी है और उनके परिवारिक हालत खराब है। ऐसे में हम सक्षम परिवार का कर्तव्य बनता है कि उनके परिवार और बच्चे भुखा नहीं रहे। इसलिए उनका मदद करना चाहिए।और ग्रामीण चिकित्सक ने लोगों से आग्रह किया की लांक डाउन में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।