एफसीआई गोदाम की मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने किया जांच।
सत्येन्द्र कुमार सिंह मढ़ौरा सारण
मढ़ौरा सारण- मढ़ौरा में एफसीआई गोदाम की एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को जांच किया।एवं गोदाम में रखे खाद्यान्न को सत्यापित किया। इस संबंध में मढ़ौरा एसडीओ ने बताया कि गोदाम में रखे हुए खाद्यान्न को जांच करते हुए पता चला की प्रखंड के 82 प्रतिशत खाद्यान्न जनवितरण दूकानों के यहाँ भेजा गया है। इसके बाद गोदाम प्रबंधक को आदेश दिया गया की सभी जनवितरण दूकानों तक जल्द से जल्द मुफ्त में वितरण होने वाले खाद्यान्न को पहुचाया जाए। ताकि राशनकार्ड धारियों को समय से राशन मिल सके। मौके पर सीओ ओमप्रकाश , गोदाम प्रबंधक सहीत अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।