Home
/
जहानाबाद
/
Bihar
/
Breaking News
/
बिहार: जहानाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघकर कर रहे पब्लिक की पुलिस से भिड़ंत, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
बिहार: जहानाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघकर कर रहे पब्लिक की पुलिस से भिड़ंत, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के काको बाजार में बुधवार सुबह लॉकडाउन- फेज 2 का उल्लंघन करने के मामले को लेकर पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। इस दौरान किए गए पथराव में काको के थाना अध्यक्ष संजय शंकर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। साथ ही काको निवासी मंजू देवी नामक एक महिला भी चोट लगने से घायल हो गई। उक्त महिला का इलाज काको स्थित पीएससी में कराया गया।
महिला ने घर में घुसकर पुलिस के द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस के अनुसार काको थाने के पुलिसकर्मियों पर किए गए पथराव के दौरान ही उक्त महिला को सिर में चोट लगी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में घायल एएसआई फिरोज अंसारी के बयान पर थाने में प्राथमिक दर्ज की गई है, जिसमें चार नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
काको के थाना अध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि सुबह में लॉकडाउन के दौरान खरीदारी के लिए मिलने वाली समय की छूट के दौरान पुलिस ड्यूटी कर रही थी। दुकानों के पास भीड़ नहीं लगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसका ख्याल करते हुए पुलिस लोगों को समझा रही थी। साथ ही वाहनों की भी जांच कर रही थी। इस दौरान कुछ लोग काको बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पुलिस पर कटाक्ष करने लगे और पुलिस के काम में बाधा डालने लगे। जब पुलिस अनावश्यक मजमा नहीं लगाने और सरकारी काम में व्यवधान नहीं डालने की नसीहत दी तो लोग उग्र हो गए और महिलाओं को आगे कर पुलिस पर झूठा आरोप लगा पथराव करने लगे।
थानाध्यक्ष के अनुसार इस पथराव में उनके अलावा एएसआई फिरोज अंसारी, आरक्षी गौतम कुमार और चंदन कुमार एवं एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। तब लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया। इधर कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस लॉकडाउन के नाम पर आम लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार कर पुलिस की पावर का अनावश्यक प्रयोग कर कर रही थी, जिसका लोगों ने विरोध किया और इस दौरान घर में घुसकर महिला मंजू देवी को लाठी से मार कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद काको बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पथराव की घटना के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना के संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई होगी।
बिहार: जहानाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघकर कर रहे पब्लिक की पुलिस से भिड़ंत, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
Reviewed by बिहार खबर
on
अप्रैल 16, 2020
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
अप्रैल 16, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।