मोतिहारी: 119 मजदूरों के लिए महज दो शौचालय
मोतिहारी से दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट
मोतिहारी: प्रखण्ड में चार क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए है। इस आइसोलेशन केंद्रों पर 119 प्रवासी मजदूर क्वारंटीन किये गए हैं।
स्वस्थ व मेडिकल प्रमाण पत्र प्राप्त 29 प्रवासी मजदूरों को छोड़ दिया गया है। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मिड्लि स्कूल(बालक) व बंशीधर हाई स्कूल व नकरदेई मिड्ल स्कूल में क्रमश: सौ,उन्नीस व चार मजदूर क्वारंटीन है, जबकि नए चार मजदूरों को नकरदेई मिड्ल स्कूल में क्वारंटीन हैं। दिल्ली से चार मजदूर अपनी बाइक से गुरुवार को पहुंचे । ये चारों एक मई को दिल्ली से चले। श्यामपुर स्थित मिड्ल स्कूल में क्वारंटीन मजदूरों का आरोप है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन नही मिल रहा है।महज दो शौचालय में ही बारी-बारी शौच करने को विवश हो रहे हैं। केंद्र पर इन मजदूरों से फिजिकल डिस्टेंसिंग को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।