Breaking News

बिहार में अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत, 42 घायल



पटना: बिहार में भागलपुर ,सारण ,समस्तीपुर ,सीतामढ़ी और पूवीर् चंपारण जिले में अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो गयी तथा 42 अन्य घायल हो गये। बिहार के भागलपुर में चार, सारण में तीन, सीतामढ़ी और समस्तीपुर में दो-दो तथा पूवीर् चंपारण जिले में एक की मौत हो गयी वहीं 42 लोग घायल हो गये।
भागलपुर से प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले में अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के शलेंद्रा गांव के निकट आज सुबह तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक की पहचान संथाली टोला निवासी फूचो चौधरी (7०) के रूप में की गयी है। वहीं जिले के सबौर थाना क्षेत्र में सबौर कृषि विश्वविद्यालय के निमार्णाधीन भवन की सीढ़ी से फिसल जाने से एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव मंडल (19) के रूप में की गयी है। वह पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले का रहनेवाला था और यहां एक निमार्ण कंपनी में मजदूरी करता था।
एक अन्य घटना में जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में कबीरपुर गांव के निकट कल रात भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर विशेष ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। इस सिलसिले में पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए आज भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है।
      वहीं जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के काजीपुरा में ट्रक और हाइवा के बीच हुयी टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि अंतीचक गांव निवासी हाइवा चालक मो. जब्बार (52) वाहन पर छर्री लादकर झारखंड के मिजार्चौकी से भागलपुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में काजीपुरा इलाके के निकट सरकारी अनाज से लदे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। 
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गये। घायलों को कहलगांव के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हाइवा चालक मो. जब्बार की मौत हो गयी। दुर्घटना में घायल ट्रक चालक को बेहतर इलाज के लिये भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।