Breaking News

दारियापुर: एक 52 वर्षीय व्यक्ति गया मृत वृद्ध का दर्शन करने खुद मौत के मुँह में समा गए।


दरियापुर सारण से अमित कुमार की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के दरिहरा निशक के लगभग 52 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह दरिहरा गाँव के 80 वर्षीय बृद्ध किसान की मृत्यु के सूचना पर गए अंतिम दर्शन करने खुद मौत के मुँह में समा गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरिहरा गाँव निवासी समाजिक बृद्ध किसान वकील सिंह की मृत्यु की सूचना के उपराँत उनका अंतिम दर्शन कर घर लौटने के उपराँत मृतक की चर्चा अपने परिवार वाले से करने लगे इसी बीच एक हिचकी आई और वहीं गिर पड़े जिसके बाद परिवार वाले पानी लेकर आए और उनको पानी पिलाने का प्रयास किया परन्तु पानी नही पिला सके जिसके बाद ग्रामीण चिकित्सक को बुलाकर दिखाए चिकित्सक नाड़ी को पकड़ कर देखते ही बताया कि अब सुधीर नही रहे उसके बाद घर वाले चीख कर रोने लगे जिसको सुन पूरे महला के लोग एकत्रित हो गए और परिवार वाले के साथ-साथ वे लोग भी गम में डूब गए और उनके सुंदर व्यवहार का चर्चा कर दुःख प्रगट करने लगें ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।