Breaking News

पश्चिम चम्पारण:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा की सरकार युवा बेरोजगार के जीवन से खिलवाड़ न करे।.



संवाददाता नरकटियागंज से मनोज कुमार मिश्र। की रिपोर्ट 

 पश्चिम चम्पारण :बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द होने से भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश के निर्देश पर सभी जिला इकाई को धरना देना है। बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा को पुनः बहाल करने के विरुद्ध परिषद ने ऑनलाइन मुहिम छेड़ दी है। इस कड़ी में विद्यार्थी परिषद, नरकटियागंज के कार्यकर्ता ने फेसबुक, ट्विटर एवम अन्य सोसल मीडिया के माध्यम से लगातार ट्रेंड कर रहे है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोसल साइट्स पर हाथ मे तख्ती लेकर 'जब शासन और सत्ता अन्याय का पर्याय बन जाए, तब विद्रोह विकल्प नहीं कर्तव्य बन जाता है। उच्च शिक्षा की तरह महज औपचारिकता बनकर ना रह जाए, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा। शिक्षा के नाम पर आखिर यह कब तक? बिहार का युवा रो रहा है, नीतीश कुमार सो रहा है।  जैसा नारा लिख सोसल साइट्स पर भारी संख्या में  पोस्ट कर रहे है। नगर मंत्री आशीष ठाकुर ने कहा की बिहार में शिक्षा का चीरहरण हो गया है। यहाँ तो बेरोजगारी इतनी ज्यादा है और  छात्र प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म भर परीक्षा की तैयारी बहुत परिश्रम से करते है। उस समय बहुत तकलीफ होती है, जब ज्यादा बेरोजगारी के कारण प्रतियोगी युवा ट्रेन की छत, इंजन पर, बस के छत पर जान जोखिम में डालकर परीक्षा देते है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।