अरेराज: शराब की भारी मात्रा में विनष्टीकरण।
मोतिहारी/अरेराज से संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
मोतिहारी/अरेराज:बिहार सरकार द्वारा जहाँ शराब को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उसके बावजूद भी चोरी छुपे बिहार के अधिकांश जगहों पे अभी भी शराब बेची जा रही है। इसी बीच मोतिहारी के पचपक्कड़ी से पकड़े गए शराब को ओपी थाना में शनिवार को शराब विनष्टीकरण किया गया। जिसमें 930.5लीटर शराब को विनष्ट किया गया। इस आशय की जानकारी ओपीध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा दी गयी। उन्होंने बताया कि जब्त शराब आठ कांडों में बरामद की गई थी। कोर्ट के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विनष्टीकरण की कार्रवाई की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।