Breaking News

अरेराज DSP ने ईद के मौके पर जरूरतमंद मस्लिम समुदाय को किया बढ़-चढ़कर मदद



अरेराज संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट


मोतिहारी : ईद के मौके पर सोमवार को गरीब, असहाय और जरूरतमंद मुस्लिम समुदाय के लोगों में अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश द्वारा ईद मनाने के लिए हर एक व्यक्ति को जरूरत के अनुसार दूध, सेवई और चीनी ये सभी सामग्रियों को लोगों के बीच वितरण किया गया. डीएसपी ने बताया की पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है. जिसके कारण गरीब तपके के लोगों को खाने पीने में काफी दिक्कतें हो रही है लेकिन आज हमारे मुस्लिम भाइयों का पर्व है.

उन्होंने कहा कि मुझे लगा की कुछ ऐसे भी मुस्लिम भाई है जिनको कुछ परेशानियां भी है. तो मैंने अपने तरफ से दूध, चीनी और सेवई का इंतेजाम किया और सभी भाइयों के बीच वितरण किया. इससे मुझे काफी खुशी हुई. साथ ही सभी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की.


वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डीएसपी के इस पहल की काफी तारीफ कर रहे हैं. लोगों ने पुलिस को आश्वासन दिया की हम सभी सरकार के सभी आदेशों का पालन करेंगे एवं पुलिस प्रशासन की मदद भी करेंगे. डीएसपी ज्योति प्रकाश ने अरेराज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में दूध,चीनी और सेवई का वितरण किया. अरेराज के खजुरिया गांव में भी लोगों के बीच वितरण किया. लोगो ने डीएसपी का तहे दिल से धन्यवाद किया

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।