भाजपा सांसद सदस्य सतीश चंद्र दुबे के सौजन्य से की गई सम्मानित
मैनाटाँड़ से अमित सागर का रिपोर्ट
मैनाटाँड़ (संवाद सूत्र)। भाजपा सांसद सदस्य (राज्य सभा) सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मचारी, मीडिया कर्मी तथा अन्य सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनको स्वागत कर सम्मानित किया गया है। सोमवार को भाजपा शिक्षामंत्री के जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने सफाई कर्मचारी, मीडिया कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारीयों को गमछा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण जैसी बीमारी से हमें डरने व घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बल्कि इस महामारी का डटकर मुकाबला कर इसे भगाने की जरूरत है। साथ ही हमें उन योद्धाओं का भी हौसला बढ़ा कर सहयोग करना है, जो दिन रात मेहनत कर इस भयावह बीमारी (कोरोना वायरस संक्रमण) को भगाने में जुटे हुए हैं। इस कोरोना वायरस जैसी बीमारी को भगाने में सफाई एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का मालाओं से स्वागत किया और इस कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए डटकर मुकाबला करने की सलाह दिया। उन्होंने सारे स्वास्थ्य कर्मीयों की निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रशंसा की। साथ ही मीडिया कर्मियों को भी फूल माला एवं गमछा देकर सम्मानित किया। अपनी जान जोखिम में डालकर सूचना लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जिसके लिए वह सम्मान के भागीदार हैं। साथ ही कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग,लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए भी कहा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।