Breaking News

बांका के क्वॉरेंटाइन सेंटर में घुसा विषैला सांप, लोगों ने कुव्यवस्था को लेकर किया हंगामा-



बेलहर(बांका): बांका के बेलहर प्रखंड के जिलेबिया मोड़ में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में बुधवार की सुबह सांप घुसने से हंगामा मच गया। वहां रह रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

इसके बाद वहां रहने वाले लोगों का गुस्सा भड़क गया और वहां की व्यवस्था को लेकर लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने वहां की व्यवस्था को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली। सेंटर में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों का कहना है कि यहां ना तो भोजन की सही व्यवस्था है, न पानी और  रहने की। यहां सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। बच्चों के लिए भी खाना नसीब नहीं हो रहा है।    यहां करीब 12 से अधिक लोग क्वारेंन्टीन किए गए हैं। वहीं बेलहर सीओ नागेंद्र कुमार ने क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के आरोपों का खंडन करते हुए सारी सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।