Breaking News

बेतिया: 15 किलो गांजा बरामद कारोबारी फरार



बेतिया से घनश्याम की रिपोर्ट

बेतिया। इनारवा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव में छुपा कर रखे गए 15 किलो गाजा छापामारी कर बरामद की गई। एसएसबी 47 बटालियन के हेड कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली कि झझरी गांव में गांजा छुपा के रखा गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी के 47 वीं बटालियन एवं 44 वीं बटालियन के संयुक्त रूप में योगिन्द्र साह, पिता स्वर्गीय पारस साह के झोपड़ीनुमा घर में औचक छापामारी की गई। छापेमारी में 15 किलो गांजा बरामद हुआ जबकि कारोबारी गली खुची के फायदा उठाकर फरार हो गया। 47 वीं बटालियन के निरीक्षक राजकुमार ने जप्त गांजा को इनरवा पुलिस को सुपुर्द कर दी। इनारवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।