छपरा शहर के दर्जनों कवारन्टीन केंद्रों का युवा जदयु ने किया निरक्षण
पनालाल कुमार की रिपोर्ट
सारण ज़िला युवा जदयू बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय विधायक श्री अभय कुशवाहा के निर्देश पर सारण में जहाँ जहाँ बिहार सरकार के निर्देश पर क्वारन्टीन सेंटर बनाये गए है। और कुछ नए बनाने के लिये ज़िलाप्रशासन द्वारा कुछ महाविद्यालयो और स्कूलों को चयनित किया गया है,उन चयनित और पूर्व से बने सेंटरों की जाँच युवा जदयू सारण ज़िला की टीम ज़िलाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर के नेतृत्व में किया। इसमें मुख्य रूप से छपरा मुख्यालय स्थित क्वारीन्टीन सेंटर डोरीगंज चिरांद ,और आयुर्वेद महाविद्यालय का जांच हुआ। वहा तैनात कर्मचारियों और उसमें रह रहे प्रवासी लोगो से बात चित किया गया ।और सरकार द्वारा दिये जा रहे सुविधा के बारे में पूछ ताछ किया गया इसी क्रम में सदर अंचलाधिकारी से कुछ बताये गये समस्यों पर ज़िलाध्यक्ष जदयू श्री राठौर ने फोन पर बात कर जानकारी ली उन समस्यों पर,और उसे अतिशीघ्र उसे दूर करने की बात हुई ।तत्काल ही सदर अंचलाधिकारी ने उस समस्या को सुलझा दिया, एक छपरा मुख्यालय स्थित महाविद्यालय को चयनित किया गया था ।उसके बारे में भी सदर सीओ ने जानकारी दी, इसी क्रम में एक और क्वारन्टीन सेंटर के कुछ प्रवासी श्रमिको से बात चित के क्रम में उनलोगों ने बताया कि हमे 21 दिन नहीं रहना है। हमे आज 14 दिन हो गए है हमे अब जाने की अनुमति दिला दीजिये ऐसे और भी कई मजदूरों ने इस बात का समर्थन किया जिसपर ज़िलाध्यक्ष श्री राठौर ने उनको भड़ोसा दिलाया कि बहुत जल्द आप अपने घर सही सलामत जायँगे और बिहार सरकार के प्रधान सचिव अपदा श्री प्रत्यय अमृत को फोन पर समूचित जनकारी दी जिसपर प्रधान सचिव द्वारा बतया गया कि अब जो लोग भी क्वारन्टीन किये गए है अगर वे लोग 14 दिन अपना पूरा कर लिये है तो उन्हें एक लिखित शपथ पत्र देना होगा की वो अगले 7 दिन अपने घर पर भी क्वारन्टीन रहेंगे तब उन्हें जाने दिया जायेगा और उनको रेल किराया या अन्य अनुमानतः राशी दिया जाएगा। साथ ही साथ सभी सेंटरों पर जिलप्रसाशन द्वारा सभी रह रहे लोगो को एक ग्लास दूध भी दिया जा रहा है।कुछ प्रखंड अध्यक्ष को और युवा जदयू के ज़िलापदाधिकारियो के लगातार उनके यहाँ स्तिथ सेंटर की समस्या मिलने पर ज़िलाध्ययक्ष ने सारण ज़िलाधिकरी और संबधित पदाधिकारियो को इसकी शिकायत किया था जिसपर ज़िलाधकारी और सम्बधित पदाधिकारियो ने जाकर उन प्रखंडों में क्वारन्टीन सेंटर की बुनियादी सुविधाएं की जाँच पड़ताल किया था, इसके लिये युवा जदयू की पूरी टीम ने जिलप्रसाशन को धन्यवाद दिया।जाँच टीम में मुख्य रूप से सारण ज़िला युवा जदयू के महासचिव सह अनुसाशन समिति के पवन कुमार वर्मा,डॉ विजय सिंह आदर्श,पप्पू सिंह थे सभी ने शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इस कार्य को संपादित किया। इसकी जानकारी युवा जदयू आईटी सेल के संजीत कुमार सोनी ने दिया और साथ ही साथ बतया की इसी माध्यम से युवा जदयू डाटा बेस भी तैयार कर रही है ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी से वीडियो कांफ्रेंस में इस डाटा बेस को अध्यक्ष जी रख सके

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।