सोशल मीडिया पर लाइव आकर कर रहे जनता को जागरूक :अभिनेता ओमप्रकाश अमृत
सारण से पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट
छपरा (सारण) भोजपुरी के स्टार गायक व नायक डॉ ओमप्रकाश अमृत ने कोरोना संकट के बीच खुद के रियल हीरो होने का प्रमाण दे दिया है एक तरफ जहां लोग सोशल मीडिया पर ही राहत सामग्री बांट रहे हैं एक तरफ ओमप्रकाश अमृत अपने साथ काम करने वाले कैमरा मैन लाइट मैन ड्रावर जूनियर असिस्टेंट टेक्नीशियन व जरूरत मन्द कलाकारों के लिए हाथ बढ़ाया है छपरा के रहने वाले ओमप्रकाश अमृत नव सुर्या जन विकास मंच के द्वारा, सारण के अलावा बिहार के कई जिलो में मास्क,अनाज,दवाइया, व आर्थिक मदद पहुचाई है
अमृत कहते है सबकुछ प्रचार ही नही है कुछ आत्म सन्तुष्टि के लिए भी होना चाहिए आज जो कुछ भी है लोगों का प्यार दुलार के बदौलत है *ओमप्रकाश अमृत* बिहार ही नही बल्कि राष्ट्रीय अस्तर पर भिखरी ठाकुर व महेंद्र मिश्र अवार्ड से समानित है। संकट के इस घड़ी में लोगों का कर्ज़ उतार रहें हैं लोगों को सामूहिक जागरूकता अभियान के तहत घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं सोसल डिस्टेंस का पालन करने के लिए समझा रहे हैं फ़ेसबुक, ट्यूटर,इंस्टाग्राम, व ,वाट्सप के जरिए मनोरंजन भी करा रहे है। जहा कहि से भी कोई जरूरत मन्द से संपर्क कर रहा है तो उसे हर सम्भव सहायता पहुचा रहे है अपने सारण जिले के आस- पास जलालपुर, बनियापुर, एकमा,परसागढ़,में जरूर मन्द लोगो को सामग्री की बेवस्था की है उन्होंने कहा की ये जो संकट है उसका मुकाबला सभी को मिलजुलकर करना है जहाँ अमीर गरीब का भेद भाव नही है इनके साथ साथ इनकी पत्नी *महिला हेल्पलाईन की अध्यक्ष डॉ शारदा देवी* ने भी महिलाओं को जागरूक कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।