मोतिहारी: प्रशासन की लापरवाही से फैली कोरोना वायरस तो खैर नहीं : विधायक राजू तिवारी
अरेराज से दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
मोतिहारी/अरेराज: गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन सैकडों प्रवासी साइकिल, पैदल, ट्रक व अन्य वाहनों से आ रहे है। जो सीधे अपने घर चले जा रहे है। कुछ पंचायत स्तर पर संगरोध केंद्र बनाया गया है। उसकी बदतर स्थिति है। देखरेख के अभाव में पंचायत स्तर के संगरोध प्रवासी बिना रोक टोक गांवों में घूम रहे है। एक दूसरे के सम्पर्क में जा रहे है। जो प्रशासन के लापरवाही के चलते हो रहा है। अगर प्रशासन के लापरवाही के चलते कोरोना वायरस गांवों में फैलती है तो लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा।
उक्त बातें गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह एलजेपी विधायक दल के नेता सह राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने गुरुवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कही। इसके साथ ही श्री तिवारी ने कहा कि शहर के संगरोध केन्द्र में रहने वाले लोगों को भी उत्तम गुणवत्ता का भोजन व सुविधाएं मिलनी चाहिए। लोगों को भी अलर्ट रहने की जरुरत है। गांव के लोगों को बाहर से आने वाले लोगों को संगरोध केंद्र में रहने के लिए प्रेरित करनी चाहिए। मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रूपेन्द्र कुमार, शशि सिंह, अरुण गिरि आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।