Breaking News

सोनपुर:- कोरोना वॉरियर्स को लोगो ने किया सम्मनित।




सोनपुर प्रखंड के नयागाँव बहेरवागाछी के सील में ड्यूटी कर रहे पुलिस को गाँव के युवा द्वारा अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। समाज के लोगो का कहना है कि ये लोग गाँव के सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत और लगन से गाँव को सुरक्षित रखने में अहम योगदान दे रहे है। आज समाज सुरक्षित है तो उसका श्रेय ऐसे ही कोरोना वॉरियर्स को जाता है। यही कारण है कि समाज के युवा वर्ग इनके मेहनत और ईमानदारी को तवज्जो देते हुए कोरोना वारियर्स प्रशासन को युवा पीढ़ी के लोगो ने अंगवस्त्र से सम्मानित कर इनके हौसला अफजाई कर रहे है। सम्मानित करने  में जदयू नेता मोहम्मद नुरैंन, बीजेपी महिला मोर्चा ज्योति कुमारी सह जीविका दीदी, सैफ इस्लाम, डॉ. राजू कुमार मल्होत्रा, मिस्त्री अजय शर्मा, राधेश्याम पंकज, मुकेश कुमार, अली राजा, रौशन अली, पप्पू कुमार (नेवी), प्रकाश कुमार और दर्जनों लोगों ने सोशल डिस्टेंस के साथ प्रशासन का हौसला अफजाई किया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।