Breaking News

दानापुर से मोतिहारी को चले 32 प्रवासी मजदूर



मोतिहारी:कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के साथ प्रवासी मजदूरों की पहली खेप लेकर जयपुर से स्पेशल ट्रेन पटना शनिवार को पहुंच गयी है। इस ट्रेन पर जिले के 32 प्रवासी मजदूर आए हैं। मोतिहारी से तीन बसें प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए पटना भेजी गयी हैं। इन मजदूरों को सीधे छतौनी बस स्टैंड लाया जाएगा। यहां से सीधे संबंधित ब्लॉक हेडक्वार्टर के क्वारंटाइन सेंटर में भेजा जाएगा। वहां हेल्थ चेकअप कराने के बाद क्वारंटीन कर दिया जाएगा। जहां उनके आवासन से लेकर खाने पीने की व्यवस्था प्रखंड के द्वारा की गयी है।
सभी प्रखंड में एक एक क्वारंटाइन सेंटर व मेडिकल कैम्प हैं: सभी प्रखंड मुख्यालय में एक एक क्वारंटाइन सेंटर व मेडिकल कैम्प स्थापित किये गये हैं। बीडीओ नोडल पदाधिकारी बनाए गये हैं। इसमें सीओ,बीईओ आदि हैं।
प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए बनाए गये हैं प्रभारी पदाधिकारी: प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए सहायक योजना पदाधिकारी रोहित राज प्रभारी पदाधिकारी बनाए गये हैं। जिनका मोबाइल नंबर 9999941968 जारी किया गया है। डीटीओ अनुराग कौशल सिंह को वाहन व्यवस्था करने की जिम्मेवारी डीएम के द्वारा सौंपी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।