Breaking News

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने एक युवक की गई जान।


 दारियापुर से बिहार खबर संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर: डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गाँव निवासी अजय साह का पुत्र धर्मेंद्र साह का मौत अज्ञात ट्रक के ठोकर मार देने से हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के शाम  धर्मेंद्र शाह अपने बाइक से किराना व दवा खरीद कर खानपुर बाजार से लौट रहा था इस क्रम में दिघवारा भेल्दी पथ पर भगवानपुर कोल्ड स्टोरेज सामने बड़ा पुल के ऊपर  जैसे ही चढ़ा की पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने रौंदते चला गया। धर्मेंद्र साह बुरी तरह से जख्मी हो गया था जिसे  पी एच सी दिघवारा ले जाया गया जहाँ चिकित्सों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पी एम सी एच् पटना रेफर कर दिया जहा इलाज के क्रम  रात्रि में ही दम तोड़ दिया  । मां का रोते रोते बुरा हाल हो गया है ।
घटना की जानकारी मिलते ही युवा जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह मृतक के घर पर पहुंचे सांत्वना देते हुए जिलाधिकारी सारण से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।