Breaking News

दारियापुर:- बिजली की करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई


दारियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट

दरियापुर:-डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार गांव में बिजली की करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या में स्थानीय गांव के बिमल साह का पुत्र राजेश साह घर के पीछे बिजली का कार्य कर रहे थे इस क्रम में बिजली के नंगे तार के सम्पर्क में आते ही गिरे वही जब तक परिवार कुछ समझते तब तक राजेश दम तोड़ चुका था
इस परिवार के एक मात्र कुमाऊँ सदस्य था जो ठेला चलाकर किसी तरह अपना घर चला रहा था। जिसे एक पुत्र दीपक व तीन पुत्रियां शोभा, संध्या, और शोनी है पिता के शव के साथ बिलख बिलख रो रही थी वहां उपस्थित लोग बच्चे के क्रंदन पर अपनी भी आंसू रोक न पाये तो महिलाएं कह रही थी इस परिवार के लिए मंगलवार अमंगल लेकर
आया था घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया कर रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।