Breaking News

मोतिहारी: जिला पुलिस कप्तान ने उपद्रवियो को हर हाल में गिरफ्तार करने का दिया आदेश।



मोतिहारी से संवाददाता दीपू कुमार गिरि की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण: गुरुवार (हि स ) बुधवार को जिला के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस गश्तीदल पर हमले कर दिया था। इस घटना में आधा दर्जन पुरुष एवं महिला बल जख्मी हुये थे। जिला पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा ने उपद्रवियो को हर हाल में गिरफ्तार करने का आदेश दिया। ग्रामीणों के साथ साथ भारी संख्या में उपद्रवियो ने पुलिस पर हमला किया था। उपद्रवियो के धरपकड़ करने में जुटी पुलिस ने गुरुवार तक 25 उपद्रवियो को गिरफ्तार किया है। पकड़ीदयाल पुलिस के अनुसार छापामारी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।