Breaking News

गरीब मजदूरों का किराया देने को सरकार तैयार नहीं, केंद्र और राज्य सरकार का गरीब विरोधी चेहरा सामने आया: तेजस्वी



 ✍🏻 मोतिहारी से दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट

पटना।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाय है कि केंद्र और राज्य सरकार का गरीब विरोधी चेहरा सामने आ गया। दोनों जगह डबल इंजन सरकार है, लेकिन कोई भी गरीब मज़दूरों का किराया वहन करने के लिए तैयार नहीं है। लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। लेकिन, सरकार नैतिकता और कर्तव्यपरायणता की सारी मर्यादा भूल चुकी है। सरकार के पास गरीबों का किराया देने का पैसा नहीं है।
उन्होंने कहा है कि वर्ष 2008 में कोसी नदी ने तबाही मचा लाखों लोगों का जीवन प्रभावित किया था, तब तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद ने फ़्री में ट्रेन चलाई थी। बिहार के मात्र 4-5 ज़िलों के लिए ही 1000 करोड़ का पैकेज़ दिलाया। मुख्यमंत्री तब भी नीतीश कुमार जी थे और अब भी। लेकिन परिस्थिति में अंतर सामने है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिहार से बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के लिए सरकार के पास अब तक कोई ठोस कार्य योजना नहीं है। जिन नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है उनके मोबाइल या तो स्विच ऑफ है या किन्ही कारणों से लग नहीं रहे है। जब तक सभी बिहारवासी वापस नहीं आ जाते तब तक सरकार को एक समर्पित केंद्रीकृत युद्ध कक्ष और वैकल्पिक हेल्पलाइन देनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।