Breaking News

पहाड़पुर में क्वारंटाइन सेंटर पर बीस प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहद दिया गया जॉब कार्ड।



अरेराज से संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट


अरेराज: पहाड़पुर क्षेत्र में बने प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटाइन सेन्टर पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड दिया गया। वितरण के
दौरान उन्होंने बताया की प्रवासी मजदूरों की रोजी रोटी के समस्या के समाधान के साथ साथ आर्थिक मजबूती भी इस जॉब कार्ड से मिलेगा।इस कार्ड के तहत उन्हें जल जीवन हरियाली के अंतर्गत पौधा रोपण,तालाब की खुदाई सहित अन्य मनरेगा से जुड़ी कार्यो को कराया जाएगा।जिसके लिए जॉब कार्ड दिया गया।उपर्युक्त कार्य कार्यों में सारीरिक दूरी के नियमो का पालन कर ही काम कराया जाएगा।रोजगार सेवक को जो भी गुणवत्ता व पार्देशिता पूर्वक कार्य करने की बात कही गई।कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की क्वारंटाइन सेन्टर पर बीस प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।