कुव्यवस्था के विरुद्ध जमकर नारेबाजी। किया NH727 जाम।
मु की शान संवाददाता
रबिशंकर मिश्रा लौरिया ।।
लौरिया दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों को स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के तरफ से आवश्यक सामान, भोजन, व सेंटर पर आने की सुविधा नहीं मिलने से प्रवासी मजदूर काफी परेशान और दिक्कत में है। भूखे प्यासे समय काटने पर विवस है। पंचायत के मुखिया और अंचला अधिकारी से शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। सेंटर पर कुव्यवस्था को लेकर मजदूरों ने लौरिया बगहा मुख्य सड़क NH727को घंटो जाम कर प्रदर्शन कर गहरी रोष जताया है। सिसवनिया पंचायत के वार्ड 12 में रा प्रा विधालय विशुनपुरवा में क्वंरंटाइन सेंटर,में रह रहे प्रवासी मजदूरों को स्थानीय प्रशासन के द्वारा द्वारा कोई मूलभूत सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। जिसको लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके सुविधा अनुसार कोई भी सामग्री नहीं मिल रहा है। नैनीताल, मुकसर पंजाब, चापन एना, लुधियाना, पालघर, हरियाना, जम्मू, आसाम, उड़ीसा, उतरकाशी, गुजरात, अलमोडा़, सहित अन्य जगहो़ से करिब बाईस प्रवासी मजदूर आए हुए हैं। अजय तिवारी, विनोद कुशवाहा रमेश कुमार, अजय सिंह, फरियाज अंसारी, रुपेश कुमार, नंन्द लाल सिंह, अब्दुल अंसारी, सुनिल कुमार, आदि प्रवासी मजदूरों का कहना है कि बिजली, पंखा, खाना आदी का व्यवस्था इस सेन्टर पर नहीं है। करौना से ज्यादा सेंटर पर हुए कु व्यवस्था से प्रभावित होकर जान जा सकता है। विभाग की इस लापरवाही का शिकार बहुत सारे प्रवासी मजदूर हो सकते हैं।वही मौके पर लौरिया थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट, जमादार सुजित त्रिपाठी ,सीओ संजय कुमार सिन्हा, कन्हैया कुशवाहा, स्थानीय मुखिया भोला सिंह, मौके पर पहुंच कर प्रवासी मजदूरों को समझा बुझाकर शान्त कराए। वही स्कूल के प्रधानाध्यापक हिरालाल पासवान ने बताया की जब से प्रवासी मजदूर इस सेन्टर पर आए हैं। मैं ही सारी सुविधाएं मुहैया करा रहा हूँ। प्रखंड प्रशासन के द्वारा कोई सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।