मढ़ौरा: भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने जरूरतमंदो के बीच किया राहत सामग्री का वितरण
मढ़ौरा से पनालाल कुमार के साथ सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
मढ़ौरा सारण- मढ़ौरा नगरपंचायत के वार्ड नं-11 में भारतीय जनता पार्टी के वरीष्ठ कार्यकर्ता रमेशचंद्र सिंह के द्वारा पर बुधवार को भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने दर्जनों गरीब, मजदूर, विधवा एवं जरूरतमंदो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया| भाजपा नेता ने बताया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से हिन्दुस्तान सहीत पूरा विश्व परेशानी का सामना कर रहा है|इस संकट काल में मध्यवर्गीय व निम्नवर्गीय परिवार को मुख्य रूप से संकट का सामना करना पर रहा है ऐसी परिस्थिति में मढ़ौरा विधानसभा के समस्त मजबूर और जरूरतमंद लोगों का सेवा करना प्रथम लक्ष्य है|और मैं इस संकट के स्थिति में प्रथम दिन से ही लगतार मजबूर एवं जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री पंहुचाने का कार्य कर रहा हूँ| मौके पर भारतीय जनता पार्टी वरीष्ठ कार्यकर्ता ललन जैसवाल, सुजीतप्रियदर्शी, संतोष सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह सहीत अन्य लोग मौजूद थे|

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।