Breaking News

मैनाटाँड़ में पकड़ाया तीन मोटरसाइकिल चोर, एक मोटरसाइकिल बरामद



मु० की शान संवादाता अमित सागर

मैनाटांड़ पश्चिमी चंपारण।   मैनाटाँड अंचल क्षेत्र के थानों में बीते दिनों मोटरसाइकिल की हुई ताबड़तोड़ चोरियों से जहां लोग त्रस्त हो गए थे, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ था। इन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार हाथ-पैर मार रही थी।  इसी क्रम में पुरुषोत्तमपुर थाना अंतर्गत परसा गांव में गुरुवार की रात एक घर में मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास करते हुए 3 चोर पकड़े गए घटना की सूचना मिलते ही पुरुषोत्तमपुर पुलिस मौके पर पहुंच तीनों को पकडकर थाना लायी। इस संबंध में गृहस्वामी ठग साह के आवेदन पर चोरी का प्रयास करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी मैनाटाँड़ पंचायत के श्रीकांत कुमार, मिलन कुमार रामनगरी गांव के एवं अविनाश कुमार मैनाटाँड़ गांव का बताया जाता है। पूछताछ में चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। फिलहाल मोटरसाइकिल चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि  इस गिरोह में शामिल और लोगों  को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।