Breaking News

मोतिहारी: जद यु नेत्री शालनी मिश्रा ने आम जनता के बीच मास्क का वितरण कराई ।



मोतिहारी/वैशाली से संवाददाता रौशन गुप्ता की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण: केसरिया।कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने में   मातृशक्ति भी अपना योगदान दे रही है। इस कड़ी में पूर्व सांसद कामला मिश्र मधुकर की पुत्री व जद यु नेत्री शालनी मिश्रा ने  महिलाओं से  मास्क तैयार करवा कर  इन मास्क को आम जनता के बीच वितरण करवा रहीं हैं बुधवार को उनके समर्थकों द्वारा केसरिया व आसपास के  बजार के सभी व्यवसायी व ग्राहकों  के बीच मास्क  बांटा गया, श्रीमती मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण शहर से लेकर देहात में मास्क की किल्लत हो गई है। वहीं आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से मास्क लगाना जरूरी है। ऐसे में  कुछ महिलाएं मास्क की कमी को पूरा करने के लिए सिलाई  कर रही हैं। उन्होंने बतायीं की मेरी परिवार राजनैतिक के साथ साथ समाज सेवा में जुड़े रहा है मै दिल्ली में रहकर भी अपने जनता से जुड़ी हुई हूँ उनके हर दुख सुख का ख्याल रखती हूँ   वितरण कार्यक्रम  में जद यु नेता व पूर्व मुखिया रामबली राम, जद यु नेता नितेश कुमार चन्द्रवंशी,मनोज कुमार ठाकुर समेत कई सामिल थें ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।