गोरेयकोठी:- नल जल योजना के कार्यों को कराते हुए वार्ड पार्षद समीम अख्तर
पुनीता कुमार की रिपोर्ट
गोरेयकोठी प्रखंड के सानी बसंतपुर पंचायत में नल जल योजना के कार्यों को पूरा करने के लिए मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने जी जान लगाकर कार्य कर रहे हैं। आपको बताते चले कि लॉक डाउन के वजह से बाकी कार्यों को देखकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए सानी बसंतपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया असगर मियां से नल जल योजना को कार्यों का पूरा कराने बात कही थी। मुखिया ने जब इसकी जानकारी वार्ड सदस्यों को दी तो वार्ड सदस्यों ने अपने अपने वार्ड में कार्य को पूरा कराने के लिए जी जान फूंक दिए हैं। सानी बसंतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में नल जल योजना के कार्यों को वार्ड पार्षद शमीम अख्तर द्वारा बिहार सरकार के निर्देशानुसार 15 जून से पहले कराने व सभी घरों में पानी पूर्ति कराने का के लिए पूरी ताकत लगा दी है। वार्ड नंबर 9 में चल रही नल जल योजना के कार्यों को समीक्षा के लिए स्थानीय मुखिया असगर मियां तथा वार्ड पार्षद शमीम अख्तर समय-समय पर अपनी देखरेख में इस कार्यों को करा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।