2 मई को पटना समेत कई जिलों आंधी, बारिश की संभावना
बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. बुधवार को गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया. आज सुबह से भी मौसम में गर्मी महसूस हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने दो मई को आंधी और बारिश की संभावना जताई है.
बता दें कि दो मई को मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है. इसके तहत पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार है.
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से पर एक निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान से होकर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में आ रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।