Breaking News

बेतिया :- प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन करने वाले शिक्षक गायब



सुबह 6 बजे से 2 बजे के स्विफ्ट वाले शिक्षक गायक

देहरादून से आए प्रवासी मजदूर घंटों मचाया अफरा-तफरी

भूख से बिलबिलाते रहे मजदूर


मु० की शान संवाददाता अमित सागर, मैनाटाँड़
बेतिया से घनश्याम की रिपोर्ट

पश्चिमी चंपारण। कोरोना वायरस महामारी को लेकर देशभर में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य लौटने के लिए परेशान हैं। ये मजदूर पैदल, ट्रेन और ट्रकों से अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। ऐसे में हैदराबाद और देहरादून से दो बस भाड़ा कर 60 से 65 मजदूर घर आए। प्रखंड मुख्यालय में सभी प्रवासियों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी दी गई थी लेकिन रजिस्ट्रेशन काउंटर खाली रहा और शिक्षक गायब रहे। मजदूरों का आरोप है कि हम सभी 3 दिन से बस में बैठे बैठे भूखे हैं, जब यहां पहुंचे तो कोई सुविधा नहीं है हम लोग के एंट्री करने के लिए कोई काउंटर पर व्यक्ति नहीं बैठा है। जबकि सोमवार की सुबह 5:00 बजे से ही प्रखंड परिसर में बैठे हैं। 12:00 बज चुका अभी तक ना रजिस्ट्रेशन करने वाले कोई व्यक्ति है और ना ही खाना नाश्ता देने के लिए ना कोई व्यवस्था है। क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजने के लिए कोई अधिकारी नहीं आए। भूख से बिलबिलाते मजदूर ने निम्न मांगो को लेकर सड़क पर उतर आए। मैनाटाँड़ प्रखंड परिसर में सोमवार को आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मजदूरों को शांत कराने की कोशिश मैनाटाँड़ ब्लॉक के नाजिर बसंत राम कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजने का आश्वासन देकर नाजिर बसंत राम ने किसी तरह शांत कराया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।