Breaking News

प्रवासी नहीं कर रहे हैं क़्वारेंटाईन नियम का पालन।



दरियापुर सारण।
  अमित कुमार

प्रखण्ड क्षेत्र के मनपुरा गांव स्थित कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है जि

समें करीब 30 प्रवासी रह रहे है इन प्रवासी लोगों ने गांव के लोगों को नाको दम कर रखा है इधर उधर घूमते ही है तारी पीने तक चले जाते है इस बात को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की तो प्रवासी के परिवार वालों ने बिरोध जताई और लोग रास्ता तक घेर दिया बढ़ते तनाव के बीच गांव के सरपंच व अन्य गणमान्य लोगो ने मंगलवार को पंचायती बुलायी और सभी लोगो को सहमती बनायी गई कि प्रवासी नियम का पालन करें जिससे इस भयावह बीमारी से सभी को बचाया जा सके और क्वारेंटाइन के नियम को पालन करे तब जाकर स्थिति सामान्य बनायी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।