कमालपुर:- प्रवासियों ने किया मानपुर गरखा सड़क को जाम।
अमित कुमार
दरियापुर सारण:-
प्रखंड क्षेत्र के कमालपुर में क्वारेंटाईन सेंटर में रह रहे प्रवासियों ने मानपुर गरखा मार्ग को जाम कर सरकार के खिलाफ नारा लगाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार की रात लगभग आठ बजे क्वारेंटाईन सेंटर लचर व्यवस्था को लेकर सड़क को जाम कर स्थानीय जनप्रतिनिधि ,प्रशासन और राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे ।जाम के सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुँच प्रवासियों के समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसमे सुधार करने की बात कही तब जाकर जाम हटा , जाम में सैकड़ो गाड़ी लगभग चार घण्टे तक फसी रही।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।