पत्रकार को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक- 2 बाईक पर थे 4 अपराधी सवार।
मोतिहारी से संवाददाता दीपू कुमार की रिपोर्ट
पूर्वी चम्पारण: रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत छौड़ादानो का एक पत्रकार विकास कुमार को अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मार कर फरार हो गये। स्थिति नाजुक देख छौड़ादानो के चिकित्सक ने विकास को मोतिहारी रेफर कर दिया। यह घटना भेलवा रेलवे ढाला के समीप की बताई जा रही है। घटना उस वक्त घटी जब विकास बाईक से अपने घर लौट रहे थे, तभी 2 बाईक पर सवार 4 अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस मामले छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार विकास एक पत्रिका सहित एक न्यूज़ चैनल के लिए काम करते थे। वहीं घटना के पीछे क्या कारण है, अभी स्पष्ट नही हो पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।