मोहिनी देवी रुंगटा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
अररिया से बिहार खबर संवाददाता की रिपोर्ट
मोहिनी देवी रुंगटा हॉस्पिटल अररिया आरएस के सौजन्य से साहनी टोला वभरत गुप्ता रोड में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस जांच शिविर में 45 परिवारों के सदस्यों की जांच हुई। शिविर में विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों की जांच की गई। साथ हीं इस अवसर पर दवा वितरण किया गया और लोगों को कोरोना महामारी के बचाव के उपाय भी बताए गए। मोहिनी देवी रुंगटा हॉस्पिटल में नवपदस्थापित डॉ अनिल ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। संस्था के संचालक संजय प्रधान ने बताया कि डॉ अनिल द्वितीय पाली में आउटडोर देखेंगे ,जिससे अररिया आर एस तथा दूर-दराज के लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर लोगों का टेंपरेचर जांच व सैनिटाइजेशन भी किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्यकर्मी प्रद्युत मंडल ,विकास पाठक ,धीरज सिंह आदि ने सहयोग दिया ।मोहिनी देवी रुंगटा हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ बी के सिंह प्रातः कालीन आउटडोर देख रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।