Breaking News

अररिया: जोगबनी के आईसीपी में होगा नेपाल से आने वाले भारतीयों का पंजीकरण


अररिया से अमित कुमार अमन की रिपोर्ट

अररिया।कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए लागू लॉक डाउन के कारण नेपाल में फंसे प्रवासी व्यक्ति, श्रमिकों की घर वापसी को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गयी है।इस सम्बंध में डीएम प्रशांत कुमार सीएच व पुलिस अधीक्षक धुरत सायली द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है।इस आदेश के जरिये आप्रवासियों के लिए समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। आईसीपी जोगबनी के कैम्पस में पंजीकरण व आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत लोगों को बस के द्वारा उनके संबंधित गृह जिलों में भेजा जायेगा। सर्व प्रथम नेपाल से आये हुए प्रवासी व्यक्तियों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेाग। इसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रवासी व्यक्तियों के लिए अस्थाई आवासन, अस्थाई शौचालय, मेडिकल स्क्रीनिंग की व्यवस्था, स्क्रीनिंग स्थल पर माइकिंग, वाहन की व्यवस्था, साफ-सफाई ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। अस्थायी आवासन को लेकर आईसीपी, जोगबनी परिसर में बने वेयर हाउस में फिजिकल डिस्टेनसिंग के साथ 200  लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। नेपाल से आये भारतीय प्रवासियों को उनके गृह जिला भेजने की व्यवस्था के सम्पूर्ण कार्यों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल  पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज को ‌वरीय प्रभारी बनाया गया। ताकि नेपाल से आने वाले भारतीय प्रवासी एवं श्रमिकों को  किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।