Breaking News

शिवहर में बेखौफ हुए अपराधी, पुलिस की वर्दी में लूट की घटना को दिया अंजाम।



मोतिहारी/शिवहर से संवाददाता दीपू कुमार गिरि की रिपोर्ट

शिवहर: लॉकडाउन के बीच शिवहर में रविवार को लूट की घटना हुई। बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की वर्दी में लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी हथियार दिखा कर लूटने की कोशिश की। थानाध्यक्ष को देख भागने लगे सभी चार अपराधी। पुलिस ने सभी अपराधियों को खदेड़ कर दबोच लिया।

वारदात में शामिल था एक होमगार्ड का जवान और अन्य होमगार्ड का पुत्र। दबोचे गए अपराधियों के पास से पिक-अप वैन चालक से लूटी गई राशि 1450 रुपये बरामद। वारदात में प्रयुक्त एक नकली पिस्टल व दो बाइक बरामद। दबोचे गए अपराधियों को भेजा गया जेल। सभी का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।