गोरेयाकोठी के क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए 375 प्रवासी
सिवान से बिहार खबर संवाददाता पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट
गोरेयाकोठी सिवान/गोरेयाकोठी प्रखण्ड के बने क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रतिदिन प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है। गोरेयाकोठी सीओ बिकाश कुमार ने 375 लोगो की रहने की पुस्टि की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नारायण कॉलेज, नारायण कर्मयोगी महाविधालय,कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास,हरिहर पुर हाइस्कूल, लालपरी प्रोजेक्ट, हरपुर पंचायत भवन,उत्क्रमित मध्य बिद्यालय हरपुर समेत कई जगहों पर प्रवासीयो को ठहरने का उत्तम प्रबन्ध किया गया है। प्रखण्ड के सभी क्वारंटाइन सेंटरों पर सोशल डिस्टनसिंग का पालन किया जा रहा है। सभी प्रवासियों के लिए रहने , खाने और सोने का प्रबंध कराया गया है
सुबह में नास्ते के साथ साथ खाना और फिर दोपहर में फिर नास्ता उसके बाद रात्रि में भोजन कराया जा रहा है


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।