नरकटियागंज: एसएसबी को मिली बड़ी सफलता पकड़ी करोड़ों के चरस।
नरकटियागंज से संवाददाता मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट
पश्चिम चम्पारण: जिला के नरकटियागंज स्थित 44वी वाहनी सशस्त्र सीमा बल ने शिकारपुर थाना क्षेत्र में कोइरगाँवा चौक के पास पांच किलो चरस के साथ एक तस्कर को पकड़ा। सशस्त्र सीमा बल 44वी वाहनी के हवाले से खबर है कि सोमवार करीब साढ़े तीन बजे एक तस्कर के समान लेकर जाने की सूचना मिली। सूचना पर कोइरगाँवा चौक पर घेरा बंदी तलाशी अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से चरस लेकर जा रहे, मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर, बनकट निवासी सुभाष कुमार गिरी को पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अंतराष्ट्रीय बाजार मे इसका मूल्य डेढ़ करोड़ रूपये है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक, जिसपर नम्बर प्लेट नही है। तस्कर को हिरासत मे लेकर पूछताछ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।