BREAKING NEWS: सुगौली में रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद
सुगौली रक्सौल रेलवे ट्रैक के पास से शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है।पुलिस के अनुसार युवक की मौत किसी माल ट्रेन से कटने से हुयी है । मृतक रामगढ़वा के इनरवा गांव निवासी श्याम लाल प्रसाद का पुत्र संजीत कुमार(26) बताया जाता है ।घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्तल से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया ।
शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक किसी माल ट्रेन के चपेट में आ गया था । मृतक के पास से बरामद मोबाइल के माध्यम से मृतक के परिजन को सूचित किया गया। भाई ने मृतक की पहचान किया है ।मृतक का करमवा रघुनाथपुर बाजार में आभूषण का दुकान था । जो प्रतिदिन अपने घर से रधुनाथपुर बाजार आता जाता था । शव को परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।