वैशाली: अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री प्रदान की गई ।
वैशाली से संवाददाता प्रभंजन मिश्रा की रिपोर्ट
वैशाली: प्रखंड के दाउदनगर पंचायत अंतर्गत धरहरा परमानंदपुर गांव में बीते शनिवार को हुई भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के अफजलपुर गांव निवासी सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने अग्निपीड़ितों से मिलकर उनको राहत सामग्री प्रदान की.सीए राजा भैया ने अग्निपीड़ित सभी 21 परिवारों को चावल,दाल,आटा, आलू,तेल,नमक,चुरा,गुड़ सहित अन्य जरूरत के सामग्री उपलब्ध कराते हुए कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में आर्थिक संकट झेल रहे इन परिवारों पर आग कहर बनकर टूटी है.आग से व्यापक क्षति हुई है.उन्होंने विपदा की घड़ी में अपील किया की सामर्थ्यवान लोग अग्निपीड़ितों की मदद करे.उन्होंने अग्निपीड़ित सभी सदस्यों को साबुन तथा मास्क भी दिया.राहत सामग्री वितरण के दौरान पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार साह,पटेल सेना के वेदप्रकाश,सुशील कुमार,मिथिलेश कुमार,शशिभूषण,मो सद्दाम भी थे.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।