Breaking News

जिले में फिर खराब हुआ मौसम किसान चिंतित।



संवाददाता डॉ मो.गौहर अंसारी की रिपोर्ट            मौसम ने पिछले कुछ सालों से ही हमें चौकाने का जो सिलसिला शुरू किया है वह अभी भी कायम है ।अतिवृष्टि और अनावृष्टि वैसे तो जब तब हमारे लिए मुसीबत के रूप में आती और धमकाती है लेकिन बारिश का बदलता चक्र अब अलग तरह की परेशानियां ला रहा है ।भारत में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि अपने साथ खेती करने वाले किसानों के लिए आफतों की सौगात लेकर आई है ।
किसानों के सामने पैदा हुई इस कुदरती  मुसीबत को कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न समस्या और भी ज्यादा घना बना दिया है। किसान को जहां फसल की बुवाई के दौरान सूखे ने परेशानी में डाला था वहीं इस बेमौसम बरसात ने किसानों को बुरी तरह जख्म दे दिया है ।इस कुदरती आपदा का असर किसानों के साथ-साथ गरीबों और बेवस , बेसहारा व्यक्तियों पर ज्यादा पर रहा है क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण केंद्र सरकार ने पूरे भारत को लॉक डाउन कर दिया है ऐसे में गरीबों और बेसहारों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उसके पास रोजी रोटी कमाने का जो भी सिलसिला था वह लॉक डाउन ने निगल गया है और अब बेमौसम  बरसात ,ओलावृष्टि ने तो कमर ही तोड़ दिया है। ना जाने कुदरत किस किस रूप में हम इंसानों से परीक्षाएं ले रही है। केंद्र सरकार के सामने और राज्य सरकार के सामने इतनी चुनौतियां खड़ा हो चुका है कि न जाने इससे संभलते संभलते कितना वक्त बीत जायेगा। पिछले दिनों ही सीतामढ़ी के  विभिन्न प्रखंडों में ओला वृष्टि इतनी अधिक हुई थी कि नौजवानों ने कह दिया कि मैं तिस साल की उम्र में ऐसा कभी नहीं देखा तो जाहिर है कि इस स्थिति के चलते महंगाई भी बढ़ेगी ही। कृषि मंत्रालय के ताजा अनुमान के अनुसार इस साल देश का दलहन उत्पादन 184 . 3 लाख टन रह जाएगा जो पिछले साल यहां उत्पादन 197.8 लाख टन था। आकस्मिक और असामान्य बरसात से बिहार के अलावे कई राज्यों में भी हाल बेहाल है कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल खेतों में ही बीछ गई जिसके कारण बिहार के कई जिलों के गेहूं के फसल की दाना सड़ने पर मजबूर है। इसमें कोई दो राय नहीं कि किसानों को मुश्किलों  से उबारने के लिए सरकार को हर मुमकिन कदम उठाना चाहिए। क्योंकि किसान ही हमारे भोजन का मुख्य  प्रधान स्रोत है।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
देश दुनिया के तमाम खबर से रु-बरु होने के लिए इस पेज को लाइक करे फ्लो करे । और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद...। 🙏🙏🙏🙏🙏
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।